बरेली, जनवरी 29 -- मीरगंज, संवाददाता। बुधवार शाम रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में मारपीट के मामले में प्रधान पुत्र ने जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दूसरे से भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीरगंज में बुधवार शाम को रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में मारपीट हुई थी। भाजपा से जुड़े दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। नथपुरा गांव के प्रधान पुत्र सचिन गंगवार की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य निरंजन, राहुल, विशाल एवं रवि निवासी नथपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निरंजन यदुवंशी जिला पंचायत सदस्य हैं। प्रधान पुत्र का आरोप है बुधवार शाम पांच बजे वह रिश्तेदार को छोड़ने मीरगंज गए। आरोपियों ने रेलवे स्टेशन अंडरपास में रास्ता रोककर गाली गलौज की और लात-घूसों व लाठी-डंडों से पीटा। जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.