गढ़वा, मार्च 14 -- गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के आछोडडीह गांव निवासी 27 वर्षीय गोविंदा मुसहर व 22 वर्षीय करमु मुसहर मारपीट की घटना में घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उसके बहन को ससुराल वालों ने किसी बात को लेकर किया था। उसी की पंचायत के लिए दोनों भाई को अजय मुसहर ने बुलाया था। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे उनके साथ कोरिल मुसहर, अजय मुसहर , शिवनाथ मुसहर, राजेंद्र मुसहर, उदय मुसहर, गोलू मुसहर, संतोष मुसहर सहित अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.