मधुबनी, अप्रैल 2 -- फुलपरास,एसं। सुरियाही चेथरूटोल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कामत व उनके परिवार के लोगों पर पूर्व के भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह मारपीट की घटना घटित हुई है। इस मारपीट की घटना में उनके परिवार के दो महिला सहित चार लोग जख्मी हो गए हैं। घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम पहुंचकर सभी जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकत्सिकों ने गंभीर रूप से ज़ख्मी सूर्यकला देवी एवं अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया व अन्य को अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के बाद छुट्टी कर दिया गया है। ज़ख्मी जगदीश कामत ने इस मारपीट की घटना के बाबत थानाध्यक्ष को लिखित रूप से दिए जिसमें अपने बगलगीर सुशील कुमार कामत सहित एक दर्जन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी लाठी व धारदार हथियार से लैस होकर आंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.