प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मेढ़ावां निवासी तालुकदार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रवींद्र सिंह बेटे किशन सिंह, विशन सिंह और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 25 मार्च को आरोपियों ने रंजिश को लेकर घर में घुसे और मारपीट की। इसके साथ ही ईंट पत्थर चलाए। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकी दी और चले गए। वहीं मामले में दूसरे पक्ष के अनीता सिंह पत्नी रवीन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सूबेदार सिंह, तालुकदार सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने रंजिश को लेकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और धमकी देते हुए चले गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 22 लोगों पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...