मधेपुरा, दिसम्बर 10 -- चौसा, निज संवाददाता। रसलपुर धुरिया पंचायत के तिरासी में तीन दिन पूर्व दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि लगभग तीन दिन पूर्व भूमि विवाद में हुई मारपीट में तिरासी के ही प्रमोद यादव ने पांच लोगों के खिलाफ और उमेश यादव ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि देर रात की गई छापेमारी में एक पक्ष से चार ओर दूसरे पक्ष से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...