श्रावस्ती, मई 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मिट्टी की पटाई करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें दम्पति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकुइया के मजरा चमारनपुरवा गांव में गुरुवार को मिट्टी पाटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव निवासी मिट्ठू लाल पुत्र मोहन बुधवार दिन में रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी पत्नी कुंती देवी, बेटा मनोज कुमार व पुत्री प्रीति मौजूद थी। इस दौरान मिट्ठू का भाई भीखू घर के सामने मिट्टी पाट रहा था। मनोज ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। फिर कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। गुरुवार को जब मिट्ठू रिश्तेदारी से वापस घर आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। इस पर दोन...