बक्सर, मई 2 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा पंचायत अंतर्गत लोहंदी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव के शिवमोहन राम अपने परिवार के साथ दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव का सचितानन्द राम का पुत्र निकंदर राम, नितीश राम, निखिल राम सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडा के साथ आए और मारपीट करने लगे। जिसमें शिवमोहन राम का सिर फट गया। वहीं, उसके चचेरे भाई सूरज राम के हाथ की हड्डी टूट गई। जबकि, भाई रामजी कुमार के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। हो-हल्ला करने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। तब जाकर मामला शांत हुआ। पीड़ित ने पांच लोगों पर नामजद प्राथमिक दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.