सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सीतामढ़ी। पैसे के लेनदेन के विवाद में राजद जिला उपाध्यक्ष सह डेऊआ निवासी राम जिनिश प्रसाद यादव से मारपीट हुई थी। गंभीर रूप से जख्मी राजद नेता की इलाज के दौरान शुक्रवार को पटना में मौत हो गयी। शव घर आने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया। मृतक के बेटे के बयान पर दिनेश महतो सहित तीन को नामजद किया गया है। पुलिस ने दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया गया। मृतक के पुत्र ने बताया कि लगमा गांव निवासी दिनेश महतो ने रुपये लिया था। बार-बार मांगने पर वह टाल देता था। पिता 23 अप्रैल को तगादा करने उसके दुकान पर गए। इससे आक्रोशित होकर दिनेश ने उनपर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.