मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पैसे लेनदेन के विवाद में लाठी डंडे से हमला कर 21 वर्षीय एक युवक को बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया गया। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे मनियारी थाना क्षेत्र के सबढिया नूर गांव की है। घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती है। सोमवार को पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। घायल विक्रम कुमार ने चार ग्रामीण को नामजद कर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपितों के कुछ पैसे उसे भाई नीरज के यहां बकाया है। घटना के दिन वह घर के किसी निजी काम से बाजार गया था। तभी दोनों आरोपित ने उसे रोक लिया और बकाया पैसे की मांग करने लगे। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारने लगा। विरोध करने पर दोनों के अन्य दो साथी लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए और हमला कर दिया। इस...