अमरोहा, मार्च 30 -- बछरायूं। मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी 60 वर्षीय शमशेर पुत्र सूखा के साथ बीती 23 मार्च को गांव निवासी अलाउद्दीन व उसके बेटों ने मारपीट की थी। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। घायल शमशेर को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बुधवार को वह घर लौट आए थे जबकि गुरुवार दोपहर उनकी घर पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट को ही मौत की वजह बताया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोट के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है। आरोपी अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बेटों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.