गोरखपुर, जून 21 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में गुरुवार को खेत में मूंगफली बुआई के दौरान पट्टीदार आपस में भिड़ गए थे। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसमें से छोटेलाल (50) की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपित पक्ष के सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में गुलरिहा पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो टोला ढड़वनवा निवासी अरविंद प्रजापति का आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर पट्टीदार निरहू, सुरेश, दिनेश व पिंटू गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट दिए। इसमें उसके पिता छोटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.