दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका। दुमका जिला के चारों ओर क्रिसमस का उत्साह हैं। ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस त्योहार का धूमधाम से मनाने के लिए अपने एवं परिजनों के लिए नए-नए कपड़ों एवं जूता, चप्पलों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। क्रिसमस को लेकर बाजार में रंग-बिरंग के केक दुकानों में सजाए गए हैं। यह त्योहार प्रभु यीशु के जन्म दिन की खुशी में मनाया जाने वाला ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार हैं। क्रिसमस को बड़ा दिन के रूप में मनाया जाता हैं। 24 दिसंबर की शाम से गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा के साथ बड़ा दिन का त्योहार शुरु हो जाएगा। सभी चर्च को सजाने-सवारने का काम अंतिम चरण में हैं। प्री-क्रिसमस गैदरिंग के कार्यक्रम जगह-जगह हो रहे हैं। क्रिसमस में एक दिन शेष रहने से यहां के क्रिसमस कार्ड व गिफ्ट की दुकानों पर बच्चे व युवाओं की अच्छी भीड़ देख...