कोडरमा, फरवरी 24 -- मरकच्चो । नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत के ग्राम भिमेडीह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घटना 20 फरवरी की है। इसे लेकर पीड़ित बिनोद साव ने इसे लेकर थाना में आवेदन देकर करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें जागेश्वर साव, रीतलाल साव, ममता देवी, रवि साव, कुंती देवी और चंद्रिका देवी के नाम शामिल हैं। सभी आरोपी थाना क्षेत्र के ग्राम भिमेडीह के रहने वाले हैं। घटना को लेकर पीड़ित विनोद साव ने बताया कि कोलकाता जाने के लिए नवलशाही चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने हरवे-हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही आरोपियों ने उसके माता-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही मेरे गले से सोने का चेन भी छिन लिया। और मेरी मां हमिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.