बक्सर, जुलाई 16 -- इटाढ़ी। थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा पंचायत अंतर्गत सुरौधा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना को लेकर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गांव के मुन्सी सिंह का पुत्र आदित्य कुमार कुकुढ़ा मौजा में 2 एकड़ 8 डिसमिल जमीन खरीदा था। जिसमें सुबह काम करने गया था। तभी, सुरौधा गांव के नन्दलाल यादव, रामप्रकाश यादव, मुन्ना कुमार, नन्दजी सिंह सहित छह लोग खेत पर काम करने से मना किए। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.