हाजीपुर, जनवरी 9 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के अंधरवारा गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक पर लाठी-डंडे व हंसिया से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल युवक की मां संगीता कुमारी के फर्दबयान के आधार पर बरांटी थाना में कांड संख्या 6/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संगीता कुमारी ने 02 जनवरी को सदर अस्पताल हाजीपुर में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना फर्दबयान दिया था,जिसके आलोक में 8 जनवरी को मामला दर्ज किया गया। फर्दबयान के अनुसार 01 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे उनका पुत्र शुभम कुमार अपने खेत में आलू की फसल पर मिट्टी चढ़ा रहा था। इसी दौरान पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडे और हंसिया लेकर वहां पहुंचे और उसे घेरकर मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर जब संगीता कुमा...