मऊ, अक्टूबर 28 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम काछीकला में विगत 24 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे पुराने रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चला था। इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने 21 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष से ऊषा देवी ने आरोप लगाया है कि विगत 24 अक्तूबर की रात करीब 8.30 बजे भरत चौहान उनके घर की छत पर चोरी की नीयत से चढ़ गया। जब उनकी पुत्रवधू ने शोर मचाया तो विपक्षी फूलबदन, रामबचन, गुलाब, लक्ष्मण, अमरीश, रामाशीष, अवनीश, मतोशी, चंदा, छोहाड़ी, भरत कुल 11 लोगों ने मिलकर गालियो देते हुए लाठी-डंडा और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के फूलबदन चौहान ने आरोप लगाया कि उसी रात लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.