गिरडीह, फरवरी 8 -- गावां। सरस्वती पूजा जुलूस के दौरान मारपीट उमामले में तीन दर्जन से अधिक नामजद तथा 50 से अधिक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हरिजनटोला निवासी सुनिल तुरी पिता रामधनी तुरी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हमलोग नाचते गाते जा रहे थे। इस दौरान किसी ने मुखिया पुत्र आयुष कुमार को अबीर लगा दिया। इसी बात के आवेश में आकर वह भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। वहीं दर्जनों की संख्या में लोग जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए लोहे की रड से मारपीट कर 5-6 लोगो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि कई अन्य को भी चोटे आई है। मामले में आयुष कुमार, गावां मुखिया कन्हाई राम उर्फ बुगुन राम, आलोक राम, दीपक राम, कविता देवी, शकुंतला देवी, नकुल राम, विशाल कुमार, बिक्की कुमार, साजन राम, शलेन्द्र राम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.