मुरादाबाद, जनवरी 23 -- थाना भगतपुर क्षेत्र के कुकरझुंडी गांव में गुरुवार की शाम गांव के मंदिर पर चल रहे भंडारे के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सुभाष की तरफ से तीन नामजद व कुछ अज्ञात एवं लवी चौधरी उर्फ अजय की तरफ से चार नामजद व कुछ अज्ञात एवं उपनिरीक्षक विनीत कुमार की तरफ से 18 नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। ग्रामीण सुभाष के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार को गांव के शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन हो रहा था तभी दूसरे पक्ष की तरफ से भंडारे की राशन सामग्री अपनी तरफ से देने का ऐलान किया जिस पर उन लोगों ने आपत्ति की तब आरोपियों धर्मेंद्र, मेधान्त उर्फ मिलन, मनोज व कुछ अज्ञात आरोपियों ने उनके ऊपर सरिये से हमला कर दिया, हमले में उनके पक्ष के अंकुल घायल हो गया।...