दुमका, दिसम्बर 25 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा थाना क्षेत्र के हटिया रोड में हुए जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 12 दिसंबर को हुई उक्त प्लाट पर मारपीट एवं जानलेवा हमले की घटना को लेकर पुलिस ने दूसरे पक्षके ज्ञानी देवी के द्वारा दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में पीड़िता ज्ञानी देवी के आवेदन पर चार नामजद सहित सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 121/25 दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में ज्ञानी देवी ने बताया है कि 22 दिसंबर को उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनकी जमीन पर मंटू मंडल, सुमित्रा देवी, कैलाश मंडल एवं सूरज साह एकजुट होकर कार्य करवा रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि मंटू मंडल ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं अन्य आरोपियों ने भी एकजुट होकर पीड़िता व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.