रुद्रपुर, फरवरी 8 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में मारपीट प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कान्ती कोली पुत्र मंगली राम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19 अक्तूबर 2025 की शाम उसके घर के सामने कुछ युवक जुआ खेलते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर वह लोग वहां से चले गए, लेकिन उसी रात गुड्डू कोली पुत्र स्व़ बाबूराम ने उसके घर का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। दरवाजा खोलते ही युवक ने उसके पुत्र हैप्पी को जबरन बाहर खींचने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद गुड्डू कोली ने अपने भाई योगेश कोली उर्फ भब्बर को बुला लिया। दोनों ने मिलकर उसे, उसके पुत्र और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति संभाली, लेकिन जाते-जाते वह लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.