रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मोहन खेड़ा, सीपी शर्मा, संजय जुनेजा समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। मामला कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम का है। सिटी क्लब में जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष चयन को लेकर चल रही रायशुमारी के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। पहले नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने अपनी तहरीर में कहा कि मंच पर भाषण के दौरान माहौल बिगाड़ने के इरादे से संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, पवन वर्मा और राजेंद्र मिश्रा ने गाली-गलौज की। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नंद किशोर गंगवार को थप्पड़ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.