हापुड़, मई 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में स्थित वाटर पार्क कर्मियों और एनएचएआई कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों में होर्डिंग हटाने को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी ने वाटर पार्क कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी नितिन वशिष्ट एनएचएआई की कार्यदायी संस्था जेएच बिल्डर में प्रोजेक्ट प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनकी टीम के सुधीर रूपेंद्र, गजेंद्र और पवन हाईवे किनारे अतिक्रमण हटवाने के लिए गए थे। वाटर पार्क पर पहुंचे तो वहां पर लगे होर्डिंग को हटाने लगे, तभी वाटर पार्क के कर्मियों ने मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। --
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.