लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र में चाय और आइसक्रीम के ठेले को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लोहिया चौराहा गोमतीनगर में चाय और आइसक्रीम का ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के नाम पवन पाल, भगवानदीन उर्फ रामदीन, हरीशचंद्र उर्फ भोला, जगदीश व ननकई पत्नी भगवानदीन बताया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.