रुडकी, फरवरी 10 -- मिर्जापुर सादात गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र हरिचंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जनवरी को शाम उसका बेटा मन्नू गांव में एक चिकित्सक की दुकान के पास खड़ा था। आरोप है कि वहां गांव के दूसरे पक्ष का छोटा राम भी था। उन दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि छोटा राम गाली गलौज करने लगा। उसने अपने पक्ष के जय कुमार, धर्मेंद्र, टिंकू, दिलीप, मिंटू व अर्जुन मौके लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर बुला लिया। उनका बेटा किसी तरह जान बचाकर घर आ गया। आरोप है कि आरोपी उसे ढूंढते हुए उसके घर पर आ गए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। बता...