गढ़वा, जून 2 -- मझिआंव। थानांतर्गत बोदरा गांव निवासी मुनेश्वर पासवान के दो पुत्र सुनील पासवान और सोनू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी के चाचा सुदामा पासवान के द्वारा शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया था कि दोनों ने अपने ही चाची की विवाद को लेकर पिटाई की थी। उससे वह घायल हो गई। उसी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.