रुडकी, जनवरी 27 -- भगवानपुर। घाड़ क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर दंपति पर गाली-गलौज और बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दो दिन पूर्व घाड़ क्षेत्र के गांव बहाबलपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तहरीर देकर बताया कि वह कार्यालय में अपना काम कर रही थी। इसके बाद किसी काम से अपने बेटे के साथ गई। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.