गोंडा, मार्च 29 -- तरबगंज, संवाददाता ।थाना क्षेत्र के सुसैला ग्राम पंचायत के कुम्हारन गांव में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध बलवा, तोड़फोड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में पीड़िता पूजा पत्नी संजय ने आरोप लगाया है कि बीते शुक्रवार की सुबह वह अपने दरवाजे पर खूंटा गड़वा रही थी। तभी भूमि विवाद को लेकर आरोपी लाठी डंडे के साथ हमलावर हो गए। वह भागकर घर में गई तो आरोपी अंदर घुस आये व अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ किया एवं मारापीटा। बचाने आये जेठ अरुण व भतीजी सलोनी को भी मारापीटा, जिसमें अरुण के सिर व सलोनी के हाथ में चोट आई हैं। एसओ कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सुसेला कुम्हारन गांव निवासी गंगाराम, बलराम, शिवराम, हनुमान शरण, शिवकुमार व रामादेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.