रुडकी, अप्रैल 24 -- बिझौली गांव निवासी अजमल ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही चार लोग रंजिश के चलते 20 अप्रैल की देर शाम को लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। धारदार हथियारों और लाठी डंडों से उसकी मां गुफराना और भाई अहतेशाम पर जानलेवा हमला बोल दिया। गाली गलौच करते हुए जमकर मारपीट की। इसके बाद घर में रखा कीमती सामान भी तोड़फोड़ दिया। एक आरोपी ने उसकी मां के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ भी की। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि नसीर, हारून, आसिफ और साकिब निवासी बिझौली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.