सीवान, फरवरी 11 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में पहले से चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मुकेश राम के आवेदन पर थाने में गांव के हीं चार लोगों के खिलाफ एस- एसटी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को हीं एक आरोपित पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...