ललितपुर, मार्च 19 -- ललितपुर। साथी अधिवक्ता के भतीजे को बुलाने के संबंध में जानकारी लेने गोविंद सागर बांध चौकी गए असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के साथ मारपीट के बाद अधिवक्ताओं में उबाल आ गया है। उन्होंने आरोपित पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई के लिए ़डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पीड़ित असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता राहुल गौतम ने प्रशासनिक अफसरों को बताया कि साथी अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने उनको जानकारी दी कि उनके भतीजे धर्मेंद्र निवासी लैड़ियापुरा को गोविंद सागर बांध चौकी पुलिस कर्मियों ने बुलाया है। जितेंद्र के भतीजे ने उनसे विधिक सहायता के लिए मांग की। जिसके बाद वह जितेंद्र के साथ गोविंद सागर बांध चौकी गए और पुलिस अफसरों को अपना परिचय देकर धर्मेंद्र को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.