अमरोहा, फरवरी 8 -- दो पक्षों में मारपीट के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कुनबे के ही दो सगे भाईयों समेत पांच लोगों खिलाफ गैर इरदातन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक होना बताया गया है लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि झगड़े में आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या की है, बीते तीन दिन से दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी चल रही थी लेकिन आखिर में समझौता नहीं हो सका। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय की थी। यहां पर 48 वर्षीय जुल्फिकार का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे भी हैं। बुधवार सुबह जुल्फिकार गांव में ही अपना प्लॉट बनाने के लिए बुनियाद की खुदाई करवा रहे थे। उसी दौरान कुनबे के शेर अली, अनस, आयशा ने वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया था। मारपीट के...