पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के डंगराहा ओपी अन्तर्गत पुलिस कर्मी पर अवैध वसूली का विरोध करने पर वाहन चालकों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इस प्रकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो डंगराहा ओपी में पदस्थापित एएसआई रामदेव कुमार सिंह का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बंगाल से कुछ वाहन डंगराहा चेकपोस्ट के रास्ते पूर्णिया आ रहे थे। उसी समय एक पिकअप वाहन के साथ एएसआई का विवाद होने लगा। पीछे से वाहन चालक के सहयोगी इसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो में वाहन चालक कथित तौर पर अवैध वसूली का विरोध करता दिखाई देता है। जिसके बाद एएसआई का हाथ बड़ी तेजी से चालक सीट की ओर घूमा। वीडियो में चालक को एएसआई पर मारपीट करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.