प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- कुंडा। कोतवाली के फूलताली निवासी कमलेश कुमार को 17 जनवरी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में उसकी पत्नी सुमन ने पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। सुमन ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कार्रवाई से बचने के लिए विपक्षी की पत्नी ने 17 फरवरी को उसके परिवार वालों के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसके पति कमलेश पटेल, चचेरे देवर राजेन्द्र, दीपक, झूमक लाल को आरोपी बनाया है। जबकि राजेश, झूमकलाल रोजी बाहर रहते हैं। दीपक सुबह छह बजे कोचिंग चला जाता है। सुमन देवी ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.