मेरठ, जनवरी 2 -- थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत रेस्टोरेंट में मारपीट के आरोपी क्षेत्रीय पार्षद के भाई, गांव इकलौता ग्राम प्रधान के भाई और अन्य आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में फेस दो स्थित अपना पंचायत रेस्टोरेंट के स्वामी विवेक दहिया ने बताया था कि मंगलवार रात रेस्टोरेंट में करीब 15 युवक खाना खाने आए थे। इनकी रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज हो गई। कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनको पीटा गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका का भाई शिवांक निवासी पल्लवपुरम फेज-दो, इकलौता गांव के प्रधान जोन धनकड़ का भाई मोनू धनकड़ और दौराला में मोहम्मदपुर गांव निवासी रोहित तेजा को नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों में से हर...