हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई, संवाददाता। जिले की कछौना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कछौना निर्भय कुमार सिंह ने थाना कछौना क्षेत्र से संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मारपीट संबधी खबर की सही जांच नहीं की। विपक्षी पक्ष की तरफ से एक महिला पक्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद में प्रकरण की सत्यता ज्ञात होने के उपरांत भी महिला पक्ष की तरफ से अभियोग पंजीकृत न कर अपने कर्तव्य व दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती। इस संबंध में जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने छानबीन के बाद प्रभारी निरीक्षक कछौना निर्भय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी। एसपी ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों को निर्देशित है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.