औरंगाबाद, जुलाई 11 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गुरुवार को तीन अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मदनपुर थाना क्षेत्र के ओरडीहा गांव में मकान बंटवारे को लेकर परिवार में मारपीट हुई। इस घटना में राजू यादव, राजेश यादव और उनकी पत्नी दीपा देवी घायल हो गए। राजेश ने बताया कि उनके बड़े भाई लुधियाना में रहते हैं। वह मकान बंटवारे के लिए गांव आए थे। विवाद बढ़ने पर उक्त लोगों ने हॉकी से हमला कर दिया। घायलों को पहले मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के ही रतनपुरा गांव में परती जमीन पर गाय चराने को लेकर हुए विवाद में शिवपति देवी और उनके बेटे रणधीर कुमार घायल हो गए। रणधीर ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.