अररिया, सितम्बर 24 -- पलासी, (ए.सं.) प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला सहित सात व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में मालद्वार गांव के धीरज कुमार, कनखूदिया गांव के किरण देवी, दिनेश राम, धपड़ी के संतोष, मोहनियां गांव के खुशबून व धनगामा के मनोज मांझी शामिल हैं। सभी घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक तनवीर आलम ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.