संतकबीरनगर, जून 14 -- संतकबीरनगर, विधि संवाददाता। धारदार हथियार से मारपीट करने के एक आरोपी को अपराध स्वीकार करने पर सिविल जज सीनियर डिवीजन व एसीजेएम संजय राज पांडेय की कोर्ट ने दोषसिद्ध करार देते हुए सशर्त तीन माह के परिवीक्षा पर छोड़ने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी गिरीश चन्द्र उपाध्याय को व्यक्तिगत बंध पत्र व दो जमानतनामा पर रिहा किया। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 6 हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया है । अभियोजन अधिकारी संदीप चौबे ने बताया कि वर्ष 1999 में आरोपी के विरुद्ध गाली देते हुए धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। आरोपी गिरीश चन्द्र उपाध्याय पुत्र नरायन उपाध्याय ग्राम चैनपुर थाना महुली का रहने वाला है। पुलिस ने विवेचना के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। विचारण के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.