हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। कोतवाली मुरसान के गोपालपुर में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट कर घर से निकालने का अरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुरसान थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला खुशबू पुत्री महेशचंद्र निवासी गोपालपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2024 को मथुरा निवासी शिवसागर पुत्र चरन सिंह के साथ हुई थी। 30 जनवरी 2026 को घर पर घरेलू कार्य कर रही थी, तभी पति शिवसागर, जेठ, सास और ससुर ने गाली-गलौज की और मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसके बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी है और उंगली में काफी दर्द हो रहा है। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...