औरैया, जनवरी 22 -- अछल्दा। थाना अछल्दा क्षेत्र के बघईपुर गांव निवासी विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता प्रीती पुत्री राकेश कुमार कठेरिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2022 को मनोज कुमार पुत्र अहिवरन सिंह निवासी अजीतगंज, ग्राम टिकसुरी, थाना एलऊ, जिला मैनपुरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती का दो वर्ष का पुत्र अगम कुमार है। आरोप है कि शादी के बाद से सास विमला देवी, ससुर अहिवरन सिंह, जेठ अमोद कुमार, ननद किरन देवी और पति मनोज कुमार आए दिन बिना कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते रहे। पीड़िता का कहना है कि दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ना दी जाती रही और करीब सात माह पहले उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया। तब से वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.