उरई, जनवरी 5 -- उरई। अजनारी फाटक स्थित गीता आश्रम के पास रहने वाली महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऑफिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में खुशबू पत्नी सुरेश, निवासी अजनारी फाटक ने बताया 30 दिसंबर को दोपहर 11:45 बजे पति सुरेश समेत अन्य ससुरालवालों ने मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। विरोध करने पर उसे यह कहकर घर से निकालने का प्रयास किया कि शादी को 11 वर्ष हो चुके हैं और अब वह ससुराल में नहीं रह सकती। पीड़िता के अनुसार जब ससुराल छोड़ने से इनकार किया तो आरोपितों ने उसे दरवाजे के बाहर घसीटकर सड़क पर गिरा दिया और मारपीट की, जिससे जान का खतरा उत्पन्न हो गया। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके शांतिनगर उरई चली गई। श...