मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौमुख चौक स्थित बर्तन दुकान से दो दिन पूर्व एक 15 वर्षीय विक्की कुमार को मारपीट कर नगद तीन लाख रुपए छीन लिए गए। परिजनों ने उसे मकई के खेत से बरामद कर इलाज के लिए बोचहां अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। किशोर की स्थिति को देखते हुए परिवार के लोग उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। विक्की के पिता दिनेश साह ने तीन नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि 20 मार्च की शाम चौमुख चौक स्थित दुकान बंद कर उसका पुत्र घर के लिए निकला। इसी क्रम में ब्रेजा गाड़ी पर सवार तीन लोग व हेलमेट पहने हुए मोटर साइकिल पर सवार तीन-चार अज्ञात उसे उठा ले गए। काफी खोजने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.