बगहा, अप्रैल 2 -- बगहा/मधुबनी, नप्र/एप्र। धनहा थाना क्षेत्र के बांसी चौक पर दोस्तों के साथ आये दवा दुकानदार पुत्र के साथ मारपीट कर उसके अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि बांसी चौक पर स्थित होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर दवा दुकानदार पुत्र के साथ मारपीट करने के मामले में दो लोगों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुरेंद्र यादव कठार एवं यूपी के जटहा निवासी अफरीदी को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरतलब हो कि रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के तमकुहवा निवासी दवा दुकानदार डीपी यादव का पुत्र सुंदरम अपने मित्रों के साथ बांसी चौक पर गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.