कौशाम्बी, मई 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। सभी बेटे परदेस में रहते हैं। पीड़िता की मानें तो उसके मकान के बगल में ही नंद अपना घर बनवाकर रहती है। नंद के साथ उसकी बेटी व दामाद भी रहते हैं। आरोप है कि वह लोग आए दिन बात-बात पर झगड़ा करते हैं। 28 मार्च 2025 को आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता की पिटाई की थी। इस दौरान नंद के दामाद ने छेड़खानी भी की थी। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर तभी पुलिस को दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर एएसपी से शिकायत की। एएसपी राजेश कुमार सिंह के आदेश पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...