सासाराम, अप्रैल 1 -- नासरीगंज, एक संवाददाता। कच्छवां थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में गाली-गलौज, मारपीट एवं छिनतई का मामला थाना में विनय सिंह के द्वारा दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में कहा है कि बीते 28 मार्च को उठल लाल के दरवाजे से अपने घर जा रहा था। तभी मेरे गांव के वीरेंद्र सिंह एवं उसका भाई दीपक कुमार गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना किया तो वीरेंद्र सिंह एवं उसका भाई मेरे साथ मारपीट किए। जिससे मुझे गंभीर चोट लगी है। मारपीट के क्रम में मेरे गले से वीरेंद्र सिंह ने सोने का चैन छीन लिया। आसपास तो लोग इकट्ठा होने लगे तो यह दोनों आदमी मुझे जान मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। जब हमारे परिजन उसके घर जाकर पूछे तो उनसे भी मारपीट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.