मैनपुरी, दिसम्बर 9 -- क्षेत्र के एक गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले का एक वीडियो भी पीड़ित पक्ष के पास है। नगला झबरा निवासी महिपाल सिंह पुत्र तुलसीराम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि छह दिसंबर की शाम 4 बजे गांव के ही सत्येंद्र पुत्र साहब सिंह व उनके परिजनों ने उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो सतेंद्र पुत्र साहब सिंह, शिवदयाल, साहब सिंह, गीता, रश्मि, उमा देवी ने एक राय होकर उनके साथ मारपीट कर दी। सत्येंद्र ने तमंचे से धमकाया और अन्य हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए। इन लोगों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। साहब सिंह ने उनकी पत्नी रीता के सिर में डंडा मारकर गंभीर चोटिल कर दिया। मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस को दी गई। मामले का एक वीडियो भी उनके पास है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.