प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- उदयपुर। इलाके के ननइयां (राहाटीकर) चौराहे पर रायबरेली जिले के सलोन निवासी सूरज साहू का मेडिकल स्टोर है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ननइयां निवासी विवेक दुबे ने बुधवार को दुकान पर आकर कहासुनी की और मारपीट करने के साथ दुकान के सामान को तोड़ दिया। आरोप है कि पीड़ित ने आरोपी को कुछ रुपये दिए थे। जिसमें कुछ रुपये आरोपी ने वापस नहीं किए थे। जिसे मांगने पर आरोपी ने मारपीट की और दुकान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से सहमा पीड़ित दुकान खोलने से घबरा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विवेक दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...