देवघर, दिसम्बर 19 -- मारगोमुंडा। समग्र शिक्षा अभियान के निर्देश पर विधालय प्रबंधन समिति के 3 वर्ष का समयकाल पूरा होने पर प्रखंड के 6 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन कराया गया। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्रीनजोरी में पर्यवेक्षक कृष्णदेव प्रसाद और सुरेश सिंह की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए तीता दे और उपाध्यक्ष पद के लिए सिमोती टुडू का चयन किया गया। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाघसीला नीचे टोला में पर्यवेक्षक पंकज कुमार चौबे और राजकमल मेहरा की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र राय और उपाध्यक्ष पद के लिए मुन्नी कुमारी को चुना गया। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बसजोरा में पर्यवेक्षक कमलनाथ खवाड़े और अब्दुल करीम की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू देवी और उपाध्यक्ष पद के लिए शांति देवी को चुना गया। उत्क्रमित प्राथमिक...