देवघर, फरवरी 13 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सीओ प्रभात कुमार, पुलिस निरीक्षक राउतू होनागा, थाना प्रभारी शशि कपूर की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ ने शांतिपूर्ण और परंपरागत तरीके से महाशिवरात्रि के दौरान शिव बारात निकालने की अपील की। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि पुरानी चिंहुंटिया, मारगोमुंडा और डुमरिया में महाशिवरात्रि के मौके पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहेगी, सभी आपसी सहयोग और भाईचारे व शांतिपूर्वक महाशिवरात्रि त्योहार मनाएं। महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। मौके पर प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, मुखिया बाबूरा...