देवघर, जनवरी 8 -- देवघर,प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर बुधवार शाम जेल भेज दिया गया। मोरगोमुंडा थाना के नयी चिहुंटिया पहाड़ में छापेमारी की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि मारगोमुंडा थाना के चिहुंटिया पहाड़ में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मारगोमुंडा थाना को पारोजोरी गांव निवासी 20 वर्षीय रईश अंसारी, पिता इस्माईल अंसारी, मुरल...